विधायक कैड़ा ने सदन मै उठाया भीमताल विधानसभा मै शिक्षको के रिक्त पदों का मामला

भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने आज विधानसभा मै सदन की कार्यवाही के दौरान सदन मै सरकार से कहा मेरी भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल के कई स्कूलों मै शिक्षको के पद रिक्त चल रहे है। कई प्राथमिक विद्यालय केवल एक ही शिक्षा मित्र के साहरे चल रहे है। भीमताल क्षेत्र मै 20 बच्चो मै एक ही शिक्षक है। जिस कारण छात्र छात्राओं का पठन पाठन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों अपने बच्चो की पढ़ाई ले लिए अन्यत्र जगह जाने को मजबूर हो रहे है। विधायक ने सदन मै सरकार से कहा कई इंटर कालेज मै प्रधानाचार्य के पद रिक्त चल रहे है। विधायक कैड़ा ने सदन मै सरकार से प्राथमिक विद्यालयों, जूनियर हाईस्कूलों, इंटर कालेजो मै रिक्त चल रहे शिक्षको के पदों पर नियुक्त करने, हाइस्कूलों का इंटर कालेजो मै उच्चीकरण करने, इंटर कालेज के भवनो का निर्माण करने की मांग की।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें