विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री धामी के साथ वर्चुअली माध्यम से जुड़कर भीमताल के नौकुचियाताल से हेली सेवा का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से भीमताल नैनीताल, के लिए हेली सेवाओं का वर्चुअली शुभारंभ किया। विधायक राम सिंह कैड़ा ने नौकुचियाताल हैली पैड का लोकार्पण किया! विधायक ने कहा हेली सेवाओं के संचालन से भीमताल विधानसभा को पर्यटन को नई ऊंचाइयाँ मिलेंगी और स्थानीय जनता के आवागमन में भी सुविधा होगी। विशेष रूप से आपातकालीन परिस्थितियों में ये सेवाएँ जीवनरक्षक साबित होंगी और भीमताल के दुर्गम क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी।

विधायक ने कहा मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन में उड़ान योजना के अंतर्गत भीमताल नौकुचियाताल मै हेली सेवा सुरु हुई है। यह पहल भीमताल नैनीताल को एक सुलभ, आधुनिक और पर्यटन-अनुकूल विधानसभा बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विधायक कैड़ा ने हेली सेवा के माध्यम से भगत सिंह कोशियारी से आगमन पर उनका नौकुचियाताल हैलिपेड मै उनका स्वागत किया।

विधायक कैड़ा ने भीमताल विधानसभा वासियों की ओर से माननीय मुख्यमंत्री जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद। इस दौरान कमला आर्या, अनिल चनोतिया, कमल जोशी, , भवाना महरा, सहित आदि लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें