विधायक कैड़ा ने किया ओखलकांडा ब्लॉक के गाँव का दौरा अधिकारियो को दिये समस्याओं के समाधान करने के निर्देश

भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने आज ओखलकांडा ब्लॉक के डालकन्या, कुमल्टा, देवनगर, पतलोट, झड़गाँव खनश्यू आदि गाँव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओ को सुना,संबधित विभाग के अधिकारीयों को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने को कहा। विधायक कैड़ा ने जल सस्थान व जल निगम के अधिकारियो को फोन कर कहा जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत चल रही पेयजल लाइनों, टैंको, पम्पीग योजनाओं का गुणवत्ता के साथ कार्य कर योजनाओं को पूर्ण कर प्रतेक व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाने को कहा है! विधायक ने कार्यों मै किसी भी प्रकार से लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी। विधायक कैड़ा ने कहा सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है! गाँव के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति तक सरकार की योजना का लाभ पहुचे इस दिशा मै लगातार कार्य किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें