विधायक कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के गांवो का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्या, अधिकारियो को दिए समस्याओं का समाधान करने के दिए निर्देश

भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने आज भीमताल विधानसभा क्षेत्र के गलनी, सिमलिया झड़गाँव, पोखरी, जमराडी,पैटना करायला आदि गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना! ग्रामीणों ने बिजली, पानी , सड़क आदि समस्याओं को विधायक कैड़ा के सम्मुख रखा । विधायक कैड़ा ने संबधित विभाग के अधिकारियो को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

विधायक ने जल निगम के अधिकारियों को जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत चल रहे पेयजल लाईनों का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। विधायक ने pwd व pmgsy विभाग के अधिकारियो क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो को शीघ्र सही करने को कहा है। विधायक कैड़ा ने कहा सरकार की योजनाओं को गाँव के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति तक पहुँचे इस दिशा मै लगातार कार्य किया जा रहा। आम जनता तक पहुंचकर जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ देने का कार्य किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें