विधायक कैड़ा ने ओखलकांडा के दुरस्त क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना, अधिकारियो को दिये समस्याओ का समाधान करने के निर्देश

भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने आज ओखलकांडा ब्लॉक के दुरस्त क्षेत्र धैना, पडायल, कुलोन, दिगोली, तल्ला कांडा,ढोलीगाँव, गावों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना, ग्रामीणों ने बिजली, पानी, स्वास्थ्य,सड़क आदि समस्याओ को विधायक कैड़ा के समक्ष रखा, विधायक कैड़ा ने संबंधित विभाग के अधिकारियो को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओ का समाधान करने के निर्देश दिये।

उधर विधायक ने जल सस्थान व जल निगम के आधिकारियो को जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत चल रहे पेयजल योजनाओं का कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। विधायक कैड़ा ने कहा सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाकर गाँव के अंतिम छोर पर खडे व्यक्त को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले जिस दिशा मै लगातार कार्य किया जा रहा है।



ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें