इंडिपेंडेंस कप 2026 का आयोजन स्थगित
नैनीताल। जिला टेनिस एसोसिएशन, नैनीताल की ओर से आप्टिमम टेनिस एकेडमी, चूनाखान में प्रस्तावित इंडिपेंडेंस कप 2026 का आयोजन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। एसोसिएशन के अनुसार, कतिपय अपरिहार्य कारणों के चलते प्रतियोगिता का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं हो सकेगा।
आयोजन की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी। नई तिथि तय होने के बाद सभी संबंधित खिलाड़ियों और टीमों को इसकी सूचना दी जाएगी।
जिला टेनिस एसोसिएशन ने आयोजन स्थगित होने से खिलाड़ियों एवं टीमों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
ADVERTISEMENTS









