रुद्रप्रयाग के घोलतिर क्षेत्र में बड़ा हादसा: टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरा, 2 की मौत, 8 रेस्क्यू, 9 लापता

जनपद रुद्रप्रयाग के घोलतिर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है, जहाँ एक टेंपो ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। वाहन रुद्रप्रयाग से ऊपर की ओर जा रहा था, जब यह हादसे का शिकार हो गया और सीधे नदी में जा गिरा।

जैसे ही घटना की सूचना मिली, थाना अगस्त्यमुनि, रतूड़ा और गोचर से पुलिस बल, एसडीआरएफ (SDRF), डीडीआरएफ (DDRF) और अन्य बचाव दल तुरंत मौके के लिए रवाना हो गए। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है, और रेस्क्यू टीमें घायलों को सुरक्षित निकालने में जुटी हुई हैं।

अब तक की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार:

वाहन में कुल 19 लोग सवार थे, जिनमें ड्राइवर भी शामिल है।

08 यात्रियों को रेस्क्यू कर रुद्रप्रयाग अस्पताल भेजा गया है।

02 शव घटनास्थल से बरामद किए जा चुके हैं।

09 लोगों की तलाश अब भी जारी है।

घटनास्थल पर एसडीआरएफ, पुलिस बल और स्थानीय प्रशासन समन्वय के साथ राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। अभियान वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में चलाया जा रहा है।

जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कृपया धैर्य बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाह या अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें