यूकेएसएसएससी पेपर लीक कांड: हरिद्वार एसएसपी की सख्त कार्रवाई, दो पुलिसकर्मी और असिस्टेंट प्रोफेसर तुरंत निलंबित

हरिद्वार। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर सेंटर से बाहर भेजने के मामले ने हड़कंप मचा दिया है। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज, बहादरपुर जट में परीक्षा ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों और एक असिस्टेंट प्रोफेसर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबित पुलिसकर्मियों में सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार और कांस्टेबल ब्रह्मदत्त जोशी शामिल हैं, जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन पर भी ड्यूटी में गंभीर लापरवाही का आरोप है। तीनों पर परीक्षा सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित करने में असफल रहने का ठीकरा फोड़ा गया है।

एसएसपी डोबाल ने साफ कहा कि पेपर लीक जैसे संवेदनशील मामलों में जरा-सी लापरवाही भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर तैनात सुरक्षाकर्मी अगर अपने दायित्वों के प्रति ईमानदार नहीं रहेंगे तो उन पर सीधी और कठोर कार्रवाई होगी।

पूरे मामले की जांच सीओ रुड़की नरेन्द्र पंत को सौंपी गई है। उन्हें आदेश दिया गया है कि एक सप्ताह के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें