यहाँ देखते ही देखते तीन गाडियां बनी आग का गोला,जलकर हुई खाक

हल्द्वानी में सुबह-सुबह गाड़ी के शोरूम के ठीक बगल में ग्राउंड के अंदर खड़ी गाड़ियों में आग लग गई। देखते-देखते अपने विकराल रूप धारण कर लिया और ग्राउंड में खड़ी तीन गाडियां आग के हवाले हो गई। मौके पर सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। जिसने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि कार का शोरूम गोरापड़ाव के पास है। इसके ठीक बगल में शोरूम का ग्राउंड है। जहां पर कई पुरानी गाड़ियां खड़ी होती हैं। जिनमें तीन खड़ी गाड़ियों में आग लग गई और पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। वहीं आसपास अफरा तफरी का माहौल भी हो गया था। फिलहाल फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। गाड़ियों में आग किन कारणो से लगी है, यह जांच का विषय है। लेकिन भीषण गर्मी के बीच इन दिनों आग घटनाएं काफी बढ़ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें