म॔त्री राम सिंह कैड़ा का भीमताल विधानसभा में जोरदार स्वागत, विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का दिलाया भरोसा

उत्तराखंड के शहरी विकास और जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद अपनी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गाँव में पहुंचे। यहां पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि राज्य के विकास के लिए वह पूरी ताकत से काम करेंगे। विकास कार्यो को तेज करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

पसोली, रोशील, गुमालगाँव, पनियामेहता,पनिया बौर, बडेत, स्युड़ा, हैड़ाखान, लुगड आदि गाँओ के आगमन पर भारतीय जनता पार्टी,के पदाधिकारीयो व स्थानीय जनता ने भव्य स्वागत कार्यक्रम किया गया। कार्यकर्ताओं व जनता द्वारा ढोल नगाडे से कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैडा का भव्य स्वागत किया गया।

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अपनी नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया, साथ ही अपनी भीमताल विधानसभा के समस्त मतदाताओं व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया!जिनकी बदौलत दौबारा विधानसभा में निर्वाचित होकर आज उन्हें प्रदेश मंत्रिमण्डल में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ।

उन्होने कहा कि पार्टी द्वारा उनपर जताये गये विश्वास पर खरा उतरने का व भरसक प्रयास करेगे साथ ही मोदी सरकार धामी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेगे। उन्होने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। कैड़ा ने कहा क्षेत्र की हर समस्या का समाधान हो इस दिशा में कार्य करने का प्रयास किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें