महानदी नाव पलटने से आठ लोगों की मौत

रायगढ़ । जिले में महानदी में नाव डूबने से 7 लोगों की अब तक मौत हो गई है। वही इस हादसे में एक की लाश अब तक नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि सुबह 6 बजे से महानदी में रेस्क्यू और सर्च अभियान शुरू किया गया था। गोताखोरों के साथ भुवनेश्वर से स्कूबा डाइवर की टीम खोजबीन में जुटी हुई थी सुबह 8:30 बजे के करीब सबसे पहले एक बच्चे पिंकू राठिया के शव को बरामद किया गया था। बताया जा रहा है कि यह सभी ग्राम अंजोरीपाली खरसिया के निवासी हैं।

ओडिशा के ओडीआरएफ और फायर एमरजैंसी के स्कूबा डायवर्स के द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाते हुए अब तक 7 लोगों के शव को बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि एक नाव में सवार होकर करीब 50 की संख्या में लोग रायगढ़ जिले की सीमा से लगे ओडिशा के पांचगांव में स्थित पथरसेनी मंदिर दर्शन करने गए हुए थे। इस दौरान यह सभी नाव में यात्रा कर रहे थे और इस बीच नाव पलट जाने से यह पूरी घटना घटी है।

इस घटना में जिन लोगों की डूब कर मौत हुई है उनमें राधिका राठिया, केसरबाई राठिया, लक्ष्मी राठिया, बालक कुणाल राठिया, एक बच्चा नवीन राठिया, के शव मिले है। इस घटना में 8 में से 7 लोगों के शव को बरामद कर लिया गया है। वही एक व्यक्ति की तलाश अभी भी जारी है। यह सभी लोग छत्तीसगढ़ के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें