महंगाई की मार झेल रही जनता को बिजली से लगा झटका

उत्तराखंड की जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (UERC) ने बिजली की दरों में औसतन 5.62 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह नई दरें 1 अप्रैल 2025 से पूरे राज्य में लागू हो चुकी हैं।

इस बढ़ोतरी का असर सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। हालांकि, सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन कर रहे उपभोक्ताओं को आंशिक राहत दी है। राज्य के लगभग 4.64 लाख BPL उपभोक्ताओं की बिजली दरों में केवल 10 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है।

UERC ने बताया कि बिजली उत्पादन, खरीद, ट्रांसमिशन और वितरण की लागत में बढ़ोतरी के कारण दरों में संशोधन आवश्यक हो गया था। आयोग का दावा है कि यह बढ़ोतरी सुनिश्चित करेगी कि बिजली कंपनियों को वित्तीय रूप से स्थिर रखा जा सके और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं दी जा सकें।

विभिन्न श्रेणियों में बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी
उपभोक्ता श्रेणी वृद्धि (%)
घरेलू उपभोक्ता 5.66%
अघरेलू उपभोक्ता 4.97%
सरकारी सार्वजनिक उपयोग 5.02%
प्राइवेट ट्यूबवेल 7.82%
एलटी इंडस्ट्री (Low Tension) 4.61%
एचटी इंडस्ट्री (High Tension) 5.91%
मिक्स लोड उपभोक्ता 5.37%
रेलवे 6.26%
ईवी चार्जिंग स्टेशन 9.29%

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें