भीषण अग्निकांड: फॉरेस्ट गार्ड समेत चार लोगों की जिंदा जलकर मौत, चार अन्य गंभीर

उत्तराखंड से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। अल्मोड़ा जिले के बिनसर में वनाग्नि की चपेट में आने से फॉरेस्ट गार्ड समेत चार लोग की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि चार अन्य झुलस गए। जिन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है।

बिनसर में वनाग्नि से हुई चार मौतों की पुष्टि डीएफओ सिविल सोयम प्रभाग ध्रुव मर्तोलिया ने की है। बताया जा रहा है कि जंगल की आग की चपेट में आने से फारेस्ट गार्ड समेत 4 लोग जिंदा जल कर मौत हो गई।

जबकि ड्राइवर समेत 4 लोग आग में बुरी तरह झुलस गए है। जिन्हें बेस अस्पताल लाया गया है। आग की चपेट में आने से वन विभाग का बोलेरा वाहन स्वाहा हो गया हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें