भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: इस जिले में कल स्कूल व आंगनबाड़ी की छुट्टी

उत्तराखंड में आफत की बारिश रूकने का नाम ही नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने फिर से इस जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए बागेश्वर जनपद में मौसम विभाग द्वारा 27 सितंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। विभाग ने क्षेत्र के कुछ स्थानों पर वर्षा के तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इस मौसम पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए, जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष, आशीष भटगांई ने छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर 27 सितंबर, शुक्रवार को जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें