भतरोजखान में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरने से ट्रक के उड़े परखच्चे, एक की मौत

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में सुबह अनियंत्रित ट्रक खाई में जा गिरा। जिससे ट्रक के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूूसरा घायल है। जानकारी के अनुसार यह हादसा रानीखेत के पास सोनी डाट से आगे भतरोजखान के पास हुआ। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर स्टेशन रानीखेत को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने ट्रक संख्या यूपी 21सीटी 4709 से घायल तौफिक निवासी नगरिया जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) को खाई से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। वही मृतक मटालूब निवासी दढियाल जिला रामपुर के शव को रानीखेत पुलिस को सुपुर्द किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें