बारिश और तेज हवाओं के साथ जून की दस्तक, प्रदेशभर में मौसम फिर बिगड़ेगा

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मई के अंतिम दिन और जून की शुरुआत भी बारिश और तेज हवाओं के साथ होगी। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, 31 मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

⚠️ तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी

पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ इलाकों में तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में जहां भूस्खलन की आशंका बनी रहती है।

🌬️ तेज हवाओं की चेतावनी

राज्य के कुछ इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। किसानों और आमजन से अपील की गई है कि मौसम की ताज़ा जानकारी पर नज़र बनाए रखें।

📅 5 जून तक मौसम रहेगा अस्थिर

मौसम विभाग का अनुमान है कि 5 जून तक प्रदेशभर में मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे, कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश भी हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें