बनभूलपुरा पुलिस ने एक नशे के तस्कर को स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में मादक पदार्थों /की बिक्री व तस्करी की रोकथाम के दृष्टिगत अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए गए हैं।

इसी क्रम में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ‘के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा देखरेख शान्ति व्यवस्था/गस्त के दौराने 01 व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

दिनांक-16.03.2025 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अभि० मो० आमिर पुत्र मौ० अशरफ निवासी गफूर बस्ती वार्ड न0 24 थाना बनभूलपुरा नैनीताल उम्र 22 वर्ष को रेलवे स्टेशन पार्किंग परिसर बनभूलपुरा से स्मैक 13.02 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया गया है।

जिसके विरुद्ध थाना हाजा पर FIR NO-58/2025 धाग 8/21/29 NDPS ACT पंजीकृत किया गया हैं। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।

पुलिस टीम-
1- उ0 नि0 मनोज यादव
2- कानि0 महबुब अली
3- कानि0 सुनील कुमार कानि 4- कानि0 दिलशाद अहमद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें