बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून। नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में पटेलनगर थाना पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि बच्ची के पिता ने तहरीर दी। बताया कि वह थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में किराए पर रहते हैं।आरोप है कि मकान मालिक ने सोमवार को उनकी बेटी से कपड़े उतारकर छेड़छाड़ करते हुए गलत हरकत करने की कोशिश की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।वहीं राज्य महिला आयोग ने महिलाओं से दुष्कर्म और छात्रा से छेड़छाड़ के मामलों का स्वत: संज्ञान लिया है। महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने मंगलवार को जांच अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि बुल्लावाला के एक स्कूल में दसवीं की छात्रा के साथ शिक्षक की ओर से छेड़छाड़, मारपीट करने के बाद जान मारने की धमकी देने का भी आरोप है। इस मामले में निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड से वार्ता कर शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें