पेपर मिल फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों का माल जलकर हुआ खाक

हरिद्वार के रुड़की में देर रात पेपर मिल फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग लगने से करोड़ों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन में स्थित गंगोत्री पेपर मिल है। फैक्ट्री में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। करोड़ों का माल जलकर हुआ खाक। घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार मंगलौर सीओ विवेक कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। बता दें आग लगने से करोड़ों का नुकसान बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें