पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर हल्द्वानी में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, रेखा वर्मा ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

हल्द्वानी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम सभागार में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी उत्तराखंड एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने प्रतिभाग करते हुए सरकार की उपलब्धियों और युवाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला।

अपने संबोधन में रेखा वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश की युवा शक्ति को नए अवसर मिले हैं। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, डिजिटल इंडिया, खेलो इंडिया और रोजगार मेलों जैसी योजनाओं ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि आज देश में 2.2 लाख से अधिक स्टार्टअप नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा दे रहे हैं। कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से करोड़ों युवा नई क्षमताओं के साथ आगे बढ़ रहे हैं। तकनीक, खेल, नवाचार और रोजगार के क्षेत्र में युवाओं की बढ़ती भागीदारी विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव है।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, नगर निगम हल्द्वानी के महापौर गजराज सिंह बिष्ट, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रदीप जनौटी, पूर्व महापौर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, दर्जा राज्यमंत्री रेनू अधिकारी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें