नैनीताल में स्नातक स्तरीय परीक्षा हुई कड़े पहरे में, SSP प्रहलाद मीणा ने स्वयं किया सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण

नैनीताल। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न विभागों की स्नातक स्तरीय लिखित प्रतियोगिता परीक्षा जनपद नैनीताल में आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सतर्क निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।

SSP नैनीताल, श्री प्रहलाद नारायण मीणा ने स्वयं नैनी वैली, सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, क्वीन पब्लिक स्कूल समेत अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस ने परीक्षा केंद्रों पर सख्त सुरक्षा इंतजाम किए:

सभी पुलिस कर्मियों को अलर्ट मोड पर रहकर ड्यूटी करने के कड़े निर्देश।

परीक्षार्थियों की DFMD, HHMD और फ्रिस्किंग प्रक्रिया पूरी।

मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के प्रवेश पर प्रतिबंध।

जनपद LIU और SOG ने संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी।

परीक्षा केंद्रों पर CCTV और वीडियो निगरानी की विशेष व्यवस्था।

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी।

SSP प्रहलाद मीणा ने कहा, “परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता को किसी भी हाल में प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।”

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें