नैनीताल में गूंजेगी अंतरराष्ट्रीय टेनिस की धमक – 4 अक्टूबर से शुरू होगा ITF मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट 200

नैनीताल/ चूनाखान, बैलपड़ाव। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टेनिस प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (ITF), इंग्लैंड द्वारा स्वीकृत ITF मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट 200 का आयोजन 4 से 10 अक्टूबर 2025 तक चूनाखान, बैलपड़ाव स्थित आप्टिमम टेनिस एकेडेमी में होगा।

टूर्नामेंट का दायित्व डी.एस. रावत, निदेशक आप्टिमम टेनिस एकेडेमी को सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अब तक 105 पुरुष एवं 10 महिला खिलाड़ियों ने ऑनलाइन पंजीकरण करा लिया है। कुल मिलाकर लगभग 150 खिलाड़ियों की भागीदारी की संभावना है। टूर्नामेंट के आयोजन सचिव अविनीश रस्तोगी हैं।

हेम कुमार पांडेय, सचिव, डिस्ट्रिक्ट टेनिस एसोसिएशन नैनीताल, ने बताया कि प्रविष्टि हेतु अभी आठ दिन शेष हैं। इच्छुक खिलाड़ी ITF मास्टर्स टूर कैलेंडर पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि डिस्ट्रिक्ट टेनिस एसोसिएशन नैनीताल ने समय-समय पर चूनाखान में आयोजित प्रतियोगिताओं में टेनिस के प्रमोशन और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें