नैनीताल पुलिस की मेजबानी में शुरू हुई 23वीं प्रादेशिक पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया शुभारंभ, एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बढ़ाया टीमों का हौसला

नैनीताल। तरणताल मानसखंड खेल परिसर, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में बुधवार को 23वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता-2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि दीपक रावत (आईएएस), आयुक्त कुमाऊं मंडल नैनीताल ने किया। कार्यक्रम का आयोजन जनपद नैनीताल की मेजबानी में आयोजन सचिव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के कुशल पर्यवेक्षण में किया जा रहा है।

मुख्य अतिथि दीपक रावत एवं एसएसपी नैनीताल ने जनपदों से आई सभी टीमों के प्रबंधकों से मुलाकात की। एसएसपी नैनीताल द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

शुभारंभ के पश्चात मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागी टीमों को शपथ दिलाई और उत्साहवर्धन करते हुए कहा—

“पुलिस की ड्यूटी एक निरंतर मैराथन है, जिसकी कोई फिनिश लाइन नहीं होती। पुलिसकर्मियों के लिए फिटनेस और टीम भावना सबसे बड़ी ताकत है।”

उन्होंने सभी टीमों को प्रतियोगिता के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने प्रतिभागियों को टीम स्पिरिट के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल पुलिस बल में अनुशासन और फिटनेस को मजबूत करते हैं, बल्कि आपसी एकजुटता भी बढ़ाते हैं।

इस प्रतियोगिता में कुल 13 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, ऊधमसिंह नगर, 31वीं, 40वीं व 46वीं वाहिनी पीएसी, आईआरबी प्रथम व द्वितीय, एसडीआरएफ व जीआरपी शामिल हैं।

पहले दिन सात इवेंट आयोजित किए गए—
1500 मीटर फ्रीस्टाइल, 200 मीटर बटरफ्लाई, 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, 50 मीटर बैकस्ट्रोक, 4×200 मीटर रिले रेस और 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल।

कार्यक्रम का संचालन श्री अमर चंद्र शर्मा (प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी) एवं उपनिरीक्षक कुमकुम धनिक द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्री अनिल सिंह बिष्ट (कमांडेंट ITBP), श्री नितिन लोहनी (सीओ सिटी हल्द्वानी), श्री जी.बी. जोशी (सीओ पिथौरागढ़), श्रीमती निर्मला पंत (क्रीड़ाधिकारी नैनीताल) सहित अनेक अधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें