नुराणू के जंगलों में आकाशीय बिजली गिरने से मरी 30 बकरियां

उत्तरकाशी जिले के मोरी तहसील के नुराणू के जंगलों में आकाशीय बिजली गिरने से 30 बकरियां मर गई। राजस्व विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बताया गया कि रविवार को नूराजू तहसील मोरी के अंतर्गत जंगल में बकरियां चरने गई थी तभी एक सितंबर की रात्रि को आकाशीय बिजली गिरने से 30 बकरियों की मौत हो गई है घटना की सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई।

घटना के बाद तहसीलदार मोरी ने जिला अधिकारी को पत्र लिख मौके पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट मृत्यु प्रमाण पत्र हेतु पशु चिकित्सा अधिकारी को भेजने के लिए आदेशित किये जाने को कहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें