धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज, लिए जा सकते हैं ये फैसले

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़ी अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और निर्णय लिए जाएंगे।

इस बैठक में प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में 2347 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती करने का महत्वपूर्ण प्रस्ताव सामने आएगा। पहले इन पदों को प्रयाग पोर्टल के माध्यम से भरा जाने की योजना थी, लेकिन अब तकनीकी दिक्कतों के चलते यह प्रक्रिया जेम पोर्टल के माध्यम से करने का विचार किया जा रहा है। इसके लिए आगामी कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा।

प्रदेश के विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी के कई पद लंबे समय से खाली हैं, और इन पदों को जल्द से जल्द भरने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। पहले प्रयाग पोर्टल के माध्यम से भर्ती की योजना थी, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण यह प्रक्रिया सुगम नहीं हो पाई। अब जेम पोर्टल का विकल्प चुना गया है, जिससे भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके और जल्द ही इन पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति हो सके।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें