देवभूमि उत्तराखंड में भूकंप के झटके से एक बार फिर डोली धरती

देवभूमि उत्तराखंड में अचानक भूकंप के झटके आने से एक बार फिर धरती हिल गई। जैसे ही लोगों को महसूस हुआ कि धरती हिलने लगी है, इलाके में हड़कंप मच गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए दहशत में घरों से बाहर निकल आए। पिथौरागढ़ में सुबह तड़के 6.43 बजे रिक्टर पैमाने पर 3.1 तीव्रता से भूकंप आया। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। लोग धरती हिलने से घबरा गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गई। गनीमत यह रही कि किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं हैं। बीते साल से इस इलाके में कई बार भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। ऐसे में अब लोग दहशत में हैं और परेशान भी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें