तेज रफ्तार वाहन ने मजदूर को कुचला, मौत

हल्द्वानी। बरेली रोड स्थित तीनपानी बाईपास पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर चलते हुए एक मजदूर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का सिर बुरी तरह कुचल गया, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई। शनिवार सुबह राहगीरों ने शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 30 से 40 साल के बीच है और वह एक मजदूर बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें