चम्पावत पुलिस करेगी होली और रमज़ान के मौके पर उपद्रव मचाने वालों पर सख्त कार्यवाही

टनकपुर। होली त्यौहार और रमजान के पवित्र महीने को प्रेम और सौहार्द के साथ मनाए जाने की चम्पावत पुलिस नें अपील करी जिसके चलते सभी थानों में पीस मीटिंग करी जा रही है।जिसमे सभी सम्मानित व्यक्तियों से सहयोग की अपील भी की जा रही है। वहीं दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण मनाए जाने के संबंध में सीओ टनकपुर शिवराज सिंह राणा नें सख्त चेतावनी देते हुए बताया की होली त्यौहार पर रंग में भंग डालने का काम करने वाले उपद्रवियों को चिन्हित करके उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी । इसी के साथ होली के दिन शराब पीकर तेज रफ़्तार में मोटरसाइकिल या अन्य वाहन चलाने के साथ स्टंड करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं उनके द्वारा दोनों त्योहारों को प्रेम और सौहार्द के साथ मनाए जाने की अपील करते हुए आदर्श आचार संहिता का पालन करने की भी अपील की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें