चकराता में बड़ा सड़क हादसा: खाई में गिरी यूटिलिटी वाहन, चालक की मौके पर मौत

उत्तराखंड के देहरादून जनपद के चकराता क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भंडाराथात के पास सिचार-खुराड मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस दुखद घटना में वाहन चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

हादसा सुबह लगभग 9:30 बजे हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना चकराता ने राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) को जानकारी दी। सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में SDRF की टीम तत्काल राहत एवं बचाव कार्य के लिए रवाना हुई।

टीम ने मौके पर पहुंचकर गहरी खाई में तलाशी अभियान शुरू किया, जहां एक व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया। मृतक की पहचान गजेन्द्र चौहान (27 वर्ष), पुत्र मातवर सिंह, निवासी ग्राम सिचाड, थाना चकराता के रूप में हुई है। बताया गया कि वह वाहन में अकेला ही सवार था।

SDRF टीम ने मृतक के शव को खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें