ग्रामीणों की समस्याएं सुनने गांव-गांव पहुंचे मंत्री कैड़ा, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने मंत्री के समक्ष बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य सहित कई समस्याएं रखीं।

मंत्री कैड़ा ने करायल, सिरायल, गरगड़ी, टीमर, बड़ौन, खनस्यू, कालाआगर, गलनी और चमोली सहित विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों की जानकारी ली।

ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मंत्री कैड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आपदा के कारण क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं और सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से जनप्रतिनिधि और अधिकारी लगातार जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में सड़कें खराब हैं, उन्हें दुरुस्त किया जा रहा है और गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने का कार्य लगातार जारी है। सरकार का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें