गुमखाल-सतपुली मार्ग पर दिल दहला देने वाला हादसा

100 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर, एक की मौत—दो गंभीर घायल

पौड़ी गढ़वाल। गुमखाल–सतपुली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगा शिवालिक कंपनी का डंपर कुल्हाड़ मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित हो गया और देखते ही देखते 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसा इतना भयावह था कि डंपर में सवार बॉबी (48 वर्ष), निवासी ग्राम अध्याना, नकुड़ (सहारनपुर, यूपी) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दो अन्य लोग—शिवकुमार (पुत्र संजीव) और सूरज (पुत्र जादवीर), दोनों निवासी यमुनानगर (हरियाणा) गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सतपुली पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला और हंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया।

लैंसडौन कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें