गर्मी ने छुड़ाए पसीने, आने वाले दिनों में और सताएगी गर्मी, बारिश की संभावना कम

उत्तराखंड में अभी और लोगों को गर्मी सताएगी। 15 जून के आसपास उत्तराखंड में प्री-मानसून बारिश की संभावना है। तब तक मैदानी जिलों में पारा 43 डिग्री के पार जाने की आशंका है। उत्तराखंड के मैदानी जिलों में अगले तीन दिन हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है और मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है। रविवार को मानसून बंगाल की खाड़ी से होता हुआ अंडमान निकोबार द्वीप समूह में प्रवेश कर गया है। इसके 29-30 मई तक केरल पहुंचने का अनुमान है। अगर हवाओं की गति सही रही तो 20 जून के आसपास मानसून उत्तराखंड में दस्तक देगा। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि अब अलनीनो का प्रभाव किसी हद तक कम हो गया है। जून के पहले सप्ताह से ला नीनो का प्रभाव शुरू होगा। 20 जून के आसपास उत्तराखंड में मानसून प्रवेश कर जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के मैदानी जिलों में तापमान अभी और अधिक बढ़ने की संभावना है। यहां तापमान 43 डिग्री से भी ऊपर पहुंच सकता है। गर्मी बढ़ने से प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं चलेंगी। इसके लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। बताया कि गर्मी जानलेवा भी हो सकती है, इसलिए एहतियात बरतना बहुत जरूरी है। उत्तराखंड के मैदानी जिलों में अगले तीन दिन हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है और मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें