गंगा मैया की गोद में श्रद्धा का समर्पण: सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब

हरिद्वार। पावन सोमवती अमावस्या के शुभ अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था ने जनसैलाब का रूप ले लिया। देश के कोने-कोने से आए लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पर गंगा मैया की निर्मल धारा में डुबकी लगाकर तन, मन और आत्मा को पवित्र किया।

गंगा तट पर गूंजते जयकारों, मंत्रोच्चारण और घंटियों की ध्वनि ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान के बाद दान-पुण्य कर मोक्ष की कामना की। ऐसी मान्यता है कि सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान करने से समस्त पापों का क्षय होता है और जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है।

हरकी पैड़ी पर यह नजारा मानो धरती पर स्वर्ग का दृश्य बन गया हो — जहाँ आस्था, श्रद्धा और अध्यात्म की त्रिवेणी एक साथ प्रवाहित होती नजर आई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें