काल बनकर आई बिल्ली पांच की मौत

सीएन, अहमदनगर। महाराष्ट्र के अहमदनगर के वाडकी गांव में कुएं में गिरी एक बिल्ली को बचाने के लिए नीचे उतरे छह में से पांच लोगों की मौत हो गई है। एक व्यक्ति को पुलिस ने जीवित बाहर निकाल लिया है। इस कुएं का उपयोग अब गोबर गैस बनने के लिए किया जा रहा था। अहमदनगर के नेवासा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी धनंजय जाधव के अनुसार बचाव दल ने उन छह लोगों में से पांच के शव बरामद कर लिए हैं। ये लोग एक बिल्ली को बचाने की कोशिश करते समय एक गोबर गैस के एक कुएं में कूद गए थे।

उन्होंने बताया कि कुल छह लोग एक के बाद एक कुएं में कूदे थे। इनमें से मात्र एक व्यक्ति कमर में रस्सी बांधकर कुएं में घुसा था उसे बाद में पुलिस ने बाहर निकाल लिया। उसका पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह हैरान कर देने वाली घटना अहमदनगर जिले के वाडकी गांव में सामने आई। 9 अप्रैल की देर रात एक कुएं में बिल्ली के गिरने पर एक के बाद एक छह लोग कुएं में गए। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। अहमदनगर के नेवासा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी धनंजय जाधव ने बताया कि कुएं में कुल छह लोग गए थे। बचाव दल ने पांच के शव बरामद किए। इन सभी की मौत बिल्ली को बचाने की कोशिश में हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें