कारगिल विजय दिवस: शौर्य और बलिदान को नमन, एसएसपी नैनीताल ने युद्ध स्मारक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

हल्द्वानी। देशभर में आज 26वां कारगिल विजय दिवस पूरे सम्मान और गर्व के साथ मनाया गया। यह दिन भारतीय सेना के अद्वितीय साहस, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान की स्मृति में समर्पित है। वर्ष 1999 में ‘ऑपरेशन विजय’ के तहत भारतीय सेना ने दुर्गम कारगिल की चोटियों पर कब्जा कर दुश्मन को पीछे धकेला और भारत की अखंडता की रक्षा की।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा युद्ध स्मारक, हल्द्वानी पहुंचकर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने शहीद वीरों के चित्रों पर माल्यार्पण किया और उनके शौर्य व बलिदान को नमन किया। पुलिस की सम्मान गारद द्वारा शहीदों को सलामी भी दी गई।

इस अवसर पर महापौर हल्द्वानी श्री गजराज बिष्ट, एसपी सिटी श्री प्रकाश चंद्र, उपजिलाधिकारी श्री राहुल शाह, सीओ श्री नितिन लोहनी, प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश यादव, प्रतिसार निरीक्षक श्री हरकेश सिंह, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, अनेक भूतपूर्व सैनिक और पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे। सभी ने वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस को याद किया।

इस गरिमामयी कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि देश अपने शहीदों का सदैव ऋणी रहेगा, और उनकी कुर्बानी कभी भूलाई नहीं जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें