कांग्रेस ने जारी की लिस्ट: हल्द्वानी मेयर सीट पर ललित जोशी को दिया टिकट

हल्द्वानी। हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी ने राज्य आंदोलनकारी व पूर्व दर्जा राज्य मंत्री ललित जोशी पर भरोसा जताया है। ललित जोशी को मेयर पद के लिए कांग्रेस द्वारा अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर है सोशल मीडिया में कई नेताओं को पार्टी कार्यकर्ताओं ने यह भी लिखा है कि अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सुन रही है। यानी पार्टी सही ट्रैक में चल रही है। वही खबर पहाड़ से बात करते हुए ललित जोशी ने कहा कि हल्द्वानी शहर की हर गली में उनका बचपन बीता है पिछले 32 सालों से वह कांग्रेस की सेवा कर रहे थे उतार चढ़ाव के कई दौर आए लेकिन उन्होंने कभी पार्टी का दामन नहीं छोड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी ने कहा कि वह अपने केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व, विधायक जिला अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष पार्टी कार्यकर्ता, और हल्द्वानी शहर की जनता का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि 32 साल से वह राजनीतिक क्षेत्र में और एक बार उन्हें भी अवश्य शहर का नेतृत्व करने का मौका मिलना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें