
कठघरिया में निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 200 लोगों ने कराई जांच
हल्द्वानी। कठघरिया क्षेत्र में हृदयम क्लिनिक तथा प्रिया मेडिकोज के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 200 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराकर निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक के रूप में मेदांता अस्पताल में अपनी सेवाएं दे चुकीं डॉ. सुपर्णा जोशी मौजूद रहीं। उन्होंने स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे लोगों की जागरूकता की सराहना करते हुए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण को आवश्यक बताया।

इस दौरान लोगों की रक्त में ग्लूकोज की मात्रा, कोलेस्ट्रॉल, हड्डियों के घनत्व और रक्तचाप सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांचें निशुल्क की गईं। साथ ही मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया
आयोजकों ने बताया कि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।









