एक और बस हादसा: उत्तराखंड रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, कई गंभीर घायल

उत्तराखंड रोडवेज की एक और बस हादसे का शिकार हो गई है। आज सुबह दिल्ली से हल्द्वानी जा रही रोडवेज बस बिलासपुर में थाने के पास एक चावल से भरी ट्राली से टकरा गई। यह हादसा सुबह लगभग 5 बजे हुआ, जब बस चालक को अचानक नींद आ गई और उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। हादसे में बस चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत पास के बिलासपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही रोडवेज अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें