दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया एक युवक गंगा में डूबा, SDRF ने अस्पताल में कराया भर्ती

ऋषिकेश। दिल्ली से चार दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया एक युवक गंगा में डूब गया। आनन फानन में एसडीआरएफ ने युवक को गंगा से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के पंजाबीबाग निवासी अमित गौतम (33) पुत्र पदम गौतम दोस्तों के साथ ऋषिकेश आया था। सेामवार को वह लक्ष्मणझूला पुल के पास संत सेवा घाट पर गया था। इस दौरान वह अचानक गंगा में गिर गया और डूबने लगा। दोस्तों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी और सर्च अभियान चलाया। एसडीआरएफ ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, युवक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें