उत्तराखण्ड में बदला मौसम का मिजाज, देहरादून और यमनोत्री में झमाझम बारिश

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में देर शाम मौसम ने करवट बदली। बड़कोट तहसील क्षेत्र में चटख धूप के बीच अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। यमुनोत्री धाम सहित खरशालीगांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी, फूलचट्टी क्षेत्र में बारिश हो रही है। वहीं, राजधानी देहरादून के कुछ इलाकों में भी बारिश हुई। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकाें में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने से तापमान में इजाफा देखने को मिल सकता है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिन तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश हो सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से गर्मी थोड़ा परेशान कर सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें