उत्तराखण्ड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, अधिकारियों की फूली सांसे

रामनगर। उत्तराखण्ड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी आज नैनीताल के दौरे पर थी। अपने तय कार्यक्रम के अनुसार वह देहरादून वापस जा रही थी, तभी मौसम खराब होने की वजह से उनके हेलीकॉप्टर की रामनगर महाविद्यालय के मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बता दें कि आज मुख्य सचिव बनने के बाद पहली बार राधा रतूड़ी नैनीताल के दौरे पर थी, जहां उन्होंने क्षेत्र की पत्रकारों से भी बातचीत की। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर के माध्यम से देहरादून के लिए रवाना हो गई। इसी बीच मौसम खराब होने की वजह से मुख्य सचिव के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। मुख्य सचिव के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बारे में स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद प्रशासन के सभी अधिकारी भी लैंडिंग से पहले महाविद्यालय के मैदान में पहुंच गए थे। वही रामनगर उपजिलाधिकारी राहुल शाह ने बताया कि आज मुख्य सचिव राधा रतूड़ी एक कार्यक्रम के लिए नैनीताल दौरे पर थी। तभी वापसी में मौसम खराब होने की वजह से मुख्य सचिव के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि कुछ देर रामनगर महाविद्यालय में रुकने के बाद मुख्य सचिव राधा रतूड़ी हेलीकॉप्टर के जरिए देहरादून के लिए रवाना हो गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें