उत्तराखंड विधानसभा में हंगामा: कांग्रेस विधायकों ने पलटी सचिव की मेज, उखाड़ा माइक; बार-बार स्थगित हुई कार्यवाही

गैरसैंण (भराड़ीसैंण)। उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में हंगामेदार अंदाज़ में शुरू हुआ। सत्र की कार्यवाही आरंभ होते ही कांग्रेस विधायकों ने वेल में उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विपक्षी विधायकों ने सचिव की मेज पलट दी और माइक उखाड़कर फेंक दिया।

कांग्रेस ने आपदा प्रबंधन, कानून-व्यवस्था और पंचायत चुनाव में धांधली जैसे मुद्दों को लेकर सरकार पर तीखे हमले किए। लगातार नारेबाजी और हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी।

हंगामे के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का माइक भी खराब हो गया, जिसके चलते उन्हें पीछे की सीट से भाषण देना पड़ा। स्पीकर ऋतु खंडूडी भूषण ने नाराज़गी जताते हुए विपक्षी विधायकों को चेतावनी दी कि यह राज्य की संपत्ति है और इसे नुकसान पहुंचाना जनता के विश्वास से खिलवाड़ है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने वेल में धरना जारी रखा और “सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी” जैसे नारे लगाए। कार्यसूची फाड़कर फेंकने और नियम 310 में चर्चा न होने पर विपक्षी विधायक सदन में डटे रहे।

✦ विधायी कार्य

हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही आगे बढ़ी और वित्त मंत्री सुबोध उनियाल ने 5000 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। इसके अलावा आठ अन्य विधेयक भी पटल पर रखे गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें