उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर आज जमकर हुआ विवाद, पथराव और लाठीचार्ज

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर आज जमकर बवाल हो गया है। सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों के उग्र होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने दूसरे समुदाय के व्यापारियों के ठेली खोमचे तोड़ दिए। वहीं, लाठीचार्ज के बाद शहर में तनाव का माहौल हो गया है। जिसे देखते हुए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है।

गुरुवार को जय श्री राम के नारों के साथ धार्मिक संगठन ने जनाक्रोश रैली निकाली। धार्मिक संगठन द्वारा मस्जिद को लेकर निकाली जा रही रैली के चलते बाजार बंद कराए गए हैं। मस्जिद पुरानी है। धार्मिक संगठन की ओर से इसे अवैध बताया जा रहा है। हालांकि, जिला प्रशासन इसे सरकारी भूमि पर अवैध रूप से नहीं बने होने को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर चुका है। लेकिन संगठन इसे नहीं मान रहा है। पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम में आज जनाक्रोश रैली निकाली गई। पुलिस ने रैली को रोकने के लिए तीन जगह पर बैरियर लगाए। सिंगल तिराहा सहित भटवाड़ी रोड ओर भैरव चौक में बैरियर के साथ भारी पुलिस बल तैनात रही। लेकिन शाम होने तक हालात बेकाबू हो गए। हालात बेकाबू होते देख एसडीएम भटवाड़ी मुकेश चंद रमोला मौके पर पहुंचे। जनाक्रोश रैली के चलते चारधाम यात्रा के वाहनों को पहले ही बड़ेथी मनेरा तेखला बाईपास से डायवर्ट किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें