आज कोषागार नैनीताल में उप-कोषाधिकारी बेतालघाट, सुरेश चन्द्र जोशी के सेवानिवृत्तिक समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में सुरेश चन्द्र जोशी द्वारा कोषागार में की गई निरन्तर 40 वर्ष की सेवा की सराहना की गई व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। मुख्य कोषाधिकारी दिनेश कुमार राणा द्वारा सुरेश चन्द्र जोशी की कार्यकुशलता व निपुणता तथा वाद सम्बन्धी प्रकरणों के यथासमय निस्तारण किये जाने हेतु सराहना की गई।

उक्त समारोह में सेवानिवृत्त सहायक कोषाधिकारी मनोज साह, सेवानिवृत्त सहायक कोषाधिकारी आनन्द प्रकाश, सेवानिवृत्त कोषाधिकारी भूपेन्द्र सिंह बिष्ट तथा कोषागार परिवार के रणजीत सिंह नेगी, रितेश मेहरा, पूजा पडलिया खुल्वे, नीतू आर्या, बसन्त जोशी, पूजा कन्याल, जय भारती, कमल सुनौरी, सुनील रावत आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें