अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2025-26 में एनएसयूआई की जीत

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा परिसर में वर्ष 2025-26 के लिए छात्रसंघ का चुनाव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के लोकेश सुप्याल ने जीत हासिल की, जबकि सचिव पद पर विशाल सिंह बिष्ट निर्विरोध चुने गए।

इसके अलावा, छात्रा उपाध्यक्ष के रूप में निकिता रौतेला, संयुक्त सचिव के रूप में दिनेश कुमार, कोषाध्यक्ष के रूप में विनय कनवाल और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में निखिल कपकोटी चुने गए। अन्य सभी पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

छात्रसंघ चुनाव में छात्रों की बढ़ती भागीदारी और सक्रियता ने विश्वविद्यालय में लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें