अल्मोड़ा के दीपांशु पांडे ने रचा इतिहास, LLB में टॉप कर राज्यपाल से मिला गोल्ड मेडल

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय (एसएसजे) अल्मोड़ा के प्रथम दीक्षांत समारोह में डुबकिया निवासी एडवोकेट दीपांशु पांडे को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। एलएलबी (Bachelor of Law) में विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर उन्हें वाइस चांसलर स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें आयोजित दीक्षांत समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल द्वारा प्रदान किया गया।

दीपांशु पांडे की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ ही पूरे अल्मोड़ा जनपद में खुशी का माहौल है। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों के बल पर एलएलबी में सर्वोच्च अंक हासिल कर विश्वविद्यालय का प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम किया है।

इससे पहले दीपांशु पांडे ने एमएससी भौतिकी (MSc Physics) की शिक्षा पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने विधि के क्षेत्र में आगे बढ़ने का निर्णय लिया और एलएलबी में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा साबित की।

दीपांशु पांडे ने कहा कि देश में आज भी कई लोग आर्थिक परेशानियों, महंगे अदालती खर्चों और कानूनी प्रक्रियाओं की जटिलताओं के कारण न्याय से दूर रह जाते हैं। ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए उन्होंने गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुलभ न्याय पहुंचाना है, ताकि कोई भी व्यक्ति केवल आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण न्याय पाने से वंचित न रहे।

दीपांशु पांडे नगर निवासी डॉ. जीवन चंद्र पांडे और शोभा पांडे के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, शुभचिंतकों और परिचितों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें