अब महज 15 मिनट में पहुंच जाएंगे देहरादून से मसूरी, रोप वे सुविधा होगी शुरू

अब आपके लिए देहरादून से मसूरी जाना आसान हों जाएगा। क्योंकि अब यहां रोप वे सुविधा शुरू होने वाली है। पहले आपको मसूरी जाने में लगभग दो से तीन घंटे का लगते हैं। लेकिन अब आप महज 15 मिनट में मसूरी पहुंच सकते हैं। यह रोपवे 5.5 किमी लंबा होगा और भारत का सबसे लंबा रोपवे कहा जाएगा। इस परियोजना के सितंबर 2026 तक तैयार होने की उम्मीद है। रोपवे का निर्माण मसूरी स्काई कार कंपनी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा शुरू किया जाएगा।ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब भारत में 10 सीटर रोपवे बनाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि शुरुआत में इस केबिन से एक घंटे में 1000 यात्री सफर कर सकेंगे। रोपवे को मानसून के मद्देनजर में रखकर डिजाइन किया जाएगा, ताकि इसे हर मौसम में आसानी से लगाया जा सके। दरवाजे अपने आप खुलेंगे और बंद होंगे।रोपवे से राज्य की आय बढ़ेगी और रोजगार भी बढ़ेगा। क्योंकि यहां हर साल लाखों लोग तीर्थयात्रा के लिए आते हैं। इस रोपवे के निर्माण से देहरादून और मसूरी में ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और समय की भी बचत होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें