अगले चार दिन झमाझम होती रहेगी बारिश, कुमाऊं मंडल में रेड अलर्ट, नैनीताल में स्कूलों की छुट्टी

देहरादून। मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तराखंड में कई दौर में अगले चार दिन भी तेज बारिश होगी. इस बार मानसून राज्य के कुमाऊं मंडल पर विशेष मेहरबान है. मौसम विभाग के अनुसार कुमाऊं मंडल के जिलों में भारी से भी भारी बारिश होगी. बारिश के दौरान बादलों की तेज गर्जना होगी. बिजली चमकेगी. मौसम के इन तेवरों को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने रेड अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में भी बारिश जमकर होगी. टिहरी, पौड़ी, देहरादून और हरिद्वार जिलों में कई ऐसे स्थान हैं जहां भारी बारिश होगी. इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. सीमांत जनपद उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में भी तेज बारिश होगी. यहां के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

नैनीताल जिले में बंद रहेंगे स्कूल
राज्य के नैनीताल जिले में भारी बारिश की आशंका जताई गई है. इसको देखते हुए आज शुक्रवार 5 जुलाई को जिले के सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है. जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्र भी आज बंद रहेंगे।

नैनीताल पुलिस ने बारिश में किसी भी आपदा के दौरान राहत के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। लोग 112/9411112979 अथवा 9412087770 नंबरों पर फोन कर संपर्क कर सकते हैं। एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा ने लो से अपील की है कि बारिश के दौरान पहाड़ों पर यात्रा करने से बचें। जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें