अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता को सीधे मिलेगी सरकारी नौकरी, विधानसभा सत्र पर मिली मंजूरी

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा में खिलाड़ियों के हित मे एक विधेयक पेश किया गया, जिसमें राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है, ताकि रोजगार के लिए उनका पलायन रुके जिसे विधानसभा के पटल पर खिलाड़ियों के हित में पास किया गया है।

प्रदेश सरकार हरियाणा राज्य की तर्ज पर उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता को 5400 ग्रेड पे पर सीधे नौकरी देगी। प्रदेश के अंतराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को 5400 ग्रेड पे पर सीधे नौकरी दिए जाने के विधानसभा के पटल पर हरी झंडी मिल गई है।

खिलाड़ियों को सीधे नौकरी देने वाला दूसरा राज्य बनेगा उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधे नौकरी मिलने से उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे उत्तराखंड को खेलभूमि के नाम से भी जाना जाएगा। उत्तराखंड पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधे नौकरी देने वाला देश का दूसरा राज्य बन जाएगा।

खिलाड़ियों के हितों के लिए काम कर रही सरकार
रेखा आर्य ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में खेल एवं खिलाड़ियों के लिए केंद्र व राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है।आज हमारे खिलाड़ियों ने विश्वस्तर पर भारत देश का मान और सम्मान बढ़ाया है। राज्य सरकार भी खिलाड़ियों के हितों के लिए लगातार काम कर रही है।

खिलाडियों की मांग हुई पूरी
सरकार द्वारा खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के लिए छात्रवर्ती योजना, आउट ऑफ टर्न जॉब की व्यवस्था, खेल मैदानों को मजबूत करने की व्यवस्था की हैं।उन्होंने चार प्रतिशत आरक्षण को लागू किये जाने को लेकर कहा कि यह हमारे खिलाड़ियों के लिए ऐतिहासिक पल है। लंबे समय से हमारे खिलाड़ी इसकी मांग कर रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें