फूड लाइसेंस में मनमानी व बैंक मैनेजरों की मनचाही शर्तों पर भड़के अधिवक्ता, रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन ने दी आंदोलन की चेतावनी

रामनगर। रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन की अगस्त माह की बैठक अध्यक्ष एडवोकेट पूरन चंद्र पांडे की अध्यक्षता और महासचिव गौरव गोला के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में अधिवक्ताओं ने फूड लाइसेंस जारी करने वाले अधिकारियों और कुछ बैंक प्रबंधकों की कार्यप्रणाली पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।

बैठक में सदस्यों ने आरोप लगाया कि फूड लाइसेंस से जुड़े अधिकारी मनमानी कर रहे हैं, जिससे आवेदकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कुछ बैंक प्रबंधकों द्वारा फाइलों में जानबूझकर आपत्तियां लगाकर उन्हें अपने मनपसंद चार्टर्ड अकाउंटेंट या अकाउंटेंट के पास भेजा जा रहा है, और यह कहा जा रहा है कि वहीं से काम कराने पर ही फाइल आगे बढ़ेगी। अधिवक्ताओं के अनुसार यह कृत्य पूरी तरह नियम विरुद्ध है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला है।

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि संबंधित बैंक प्रबंधन और अधिकारी तुरंत इस अवैध प्रथा को नहीं रोकते, तो अधिवक्ताओं द्वारा जनहित में व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा, जिसकी पूरी ज़िम्मेदारी संबंधित बैंकों और अधिकारियों की होगी।

बैठक में मनु अग्रवाल, फिरोज अंसारी, भोपाल रावत, संजीव अग्रवाल, विशाल रस्तोगी, सागर भट्ट, शोभित अग्रवाल, गुलरेज राजा, प्रबल बंसल, राकेश राही, मनोज अग्रवाल, नावेद सैफी, लईक अहमद, जीशान मलिक और फैजुल हक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें